logo

पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, कई के मलबे में दबे में होने की खबर

up5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गयी है। मिली खबर के मुताबिक आग एक विस्फोट के बाद लगी है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इससे आसपास के कुछ मकान भी धराशायी हो गये हैं। गोदाम के छत औऱ दीवारों में दरार पड़ गयी है। विस्फोट और फिर आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिल रही खबर के मुताबिक मलबे में कई लोगों को दबे होने की आशंका है।  

मचा अफरा-तफरी का माहौल 

पुलिस ने मामले की पड़ताल की शुरू कर दी है। वहीं, घटना सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जाती है। गोदाम इस्लामनगर के बिल्सी रोड पर है। गोदाम में आग लगने के बाद से आसपास अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।  

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - fireFire in warehouseUPfactory